पटना के बिहटा में दुर्गा पूजा के सातवें दिन मां दुर्गा के पट खुलने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ता हुआ देखकर बिहटा पुलिस सुरक्षा को लेकर अलर्ट हो गई है। बिहटा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के कई दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ कंट्रोल और ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी ली। मुख्य सड़कों पर बड़े पंडालों के पास जाम न लगे, इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था ठीक रखने पर जोर दिया गया। साथ ही पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। #bihtathana #patnapolice #durgapuja #InspectionPujaPandal #latestnews #nonfollowers
Maner, Patna | Oct 21, 2026