Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

घुटने भर पानी में डूबा लक्ष्मीनिया चौक, घंटों थमा ट्रैफिक; महापौर खुद उतरीं सड़क पर, प्रशासन पर उठाए सवाल सहरसा: नगर निगम क्षेत्र के सबसे व्यस्त लक्ष्मीनिया चौक पर शनिवार को घुटने भर जलजमाव ने शहर की रफ्तार थाम दी। सड़क पर पानी भर जाने से वाहनों की लंबी कतार लग गई और घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे। बारिश के बीच राहगीरों, मरीजों और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी दौरान बुद्धा अस्पताल एक मरीज से मिलने जा रहीं नगर निगम की महापौर बेन प्रिया जाम में फंस गईं। हालात देखकर उन्होंने अपना वाहन रोक दिया और खुद पानी में उतरकर सड़क की स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने महापौर को जलजमाव, गड्ढों और बदहाल सड़क की समस्या से अवगत कराया। निरीक्षण के बाद महापौर ने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे और बुडको नाला निर्माण कार्य पूरा होने तक लोगों की सुविधा के लिए सड़क पर ईंट-राबिश बिछाने का निर्देश पहले ही दिया गया था, लेकिन उस पर अमल नहीं हुआ। इसे उन्होंने प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताया। महापौर ने कहा कि गड्ढों और जलजमाव के कारण हर दिन लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। उन्होंने बताया कि इसी मार्ग पर पहले भी एक बच्ची हादसे का शिकार होकर घायल हो चुकी है और उसका हाथ टूट गया था। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं किया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से अविलंब जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की, ताकि शहर के सबसे व्यस्त चौक पर लोगों को रोजाना जाम और जलजमाव की परेशानी से राहत मिल सके। #deshhitsamachar11

Madhepura, Madhepura | Jul 11, 2026