*लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ का कल बरेली दौरा।*
बरेली क्लब ग्राउंड में सीएम करेंगे जनसभा।
सीएम योगी की ग्राम प्रहरियों को मिलेगी कल बड़ी सौगात।
योगी सरकार 60 हजार ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ाएगी।
13 अक्टूबर को बरेली पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरियों को सम्मानित कर एक हजार रुपये मानदेय बढ़ाने की करेंगे घोषणा।
2500 से बढ़कर 3500 रुपये होगा मासिक मानदेय, एकमुश्त 40 प्रतिशत की वृद्धि से सालाना मिलेंगे 12 हजार रुपये अतिरिक्त।
गृह विभाग से जुड़े ग्राम प्रहरियों के मानदेय में वृद्धि से सरकार पर सालाना करीब 84 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय।
सामाजिक पेंशन बढ़ाने की भी तैयारी में सरकार।
1000 से बढ़ाकर 1500 रुपए/माह किया जाएगा।
वृद्धावस्था, निराश्रित महिला, दिव्यांगजन पेंशन बढ़ेगा।