#महिला सशक्तिकरण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
#जिला #विधिक #सेवा #प्राधिकरण, बरेली के अध्यक्ष माननीय जनपद न्यायाधीश श्री प्रदीप कुमार सिंह द्वितीय के कुशल मार्गदर्शन में आज रविन्द्र नाथ टैगोर इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव द्वारा छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, शिक्षा के महत्व एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करते हुए अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और स्वावलंबी बनने हेतु प्रेरित किया गया।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत हाईस्कूल परीक्षा में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाली तीन छात्राओं को प्रोत्साहनस्वरूप स्कूल बैग, छाता एवं मग प्रदान किए गए।
महिला कल्याण विभाग की कोऑर्डिनेटर श्रीमती रिंकी सैनी ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मिशन शक्ति एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों सहित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। पराविधिक स्वयंसेवक प्रभा देवी ने छात्राओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम एवं POCSO Act के संबंध में जागरूक किया।
कार्यक्रम में महिला थाना की थानाध्यक्ष, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षिकाएं तथा पराविधिक स्वयंसेवक श्री भुवनेश कुमार, सुश्री पूजा एवं सुश्री प्रभा देवी उपस्थित रहे।
Bareilly news Live
Bareilly, Bareilly | Oct 12, 2026