"ऑपरेशन मैदान-2" के तहत नशीला पदार्थ रखने का आरोपी गिरफ्ता, 4 ग्राम स्मैक/चिट्टा बरामद ।
कुरुक्षेत्र पुलिस ने "ऑपरेशन मैदान-2" के तहत नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना शाहबाद की टीम ने "ऑपरेशन मैदान-2" के तहत नशीला पदार्थ रखने के आरोपी अवतार सिंह उर्फ़ भूरी वासी रावी कॉलोनी शाहबाद को गिरफ्तार करके 4 ग्राम स्मैक/चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है।