
बीडीओ ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य
संवाददाता मुकेश कुमार बरौनी प्रखंड
बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर सोमवार को बरौनी प्रखंड कार्यालय में बीडीओ अनुरंजन कुमार ने काली पट्टी बांधकर नियमित सरकारी कार्य किया. बताते चलें कि यह विरोध प्रदर्शन 25 जुलाई को छपरा में विधि-व्यवस्था संधारण के दौरान हुई हिंसक घटना के खिलाफ किया गया, जिसमें दो बीडीओ गंभीर रूप से घायल हो गये थे. संघ ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए अधिकारियों और कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग उठायी है. इस संबंध में मुख्य सचिव को भेजे गए ज्ञापन में कई प्रमुख मांगें रखी गयी उपकरण उपलब्ध कराने, ड्यूटी के दौरान घायल होने पर बेहतर इलाज, बीमा एवं उचित क्षतिपूर्ति की व्यवस्था करने, छपरा की घटना में जिलाधिकारी और उप विकास आयुक्त की जिम्मेदारी तय कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गयी है. संघ के इस विरोध प्रदर्शन से प्रशासनिक महकमे में हलचल है और अधिकारी अपनी सुरक्षा को लेकर मुखर नजर आ रहे हैं.
काली पट्टी बांधकर काम हैं जिनमें सभी बीडीओ के साथ सुरक्षा कर्मियों की करते बरौनी के बीडीओ. तैनाती करने, अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा