
पूसा,मोरसंड के प्रिंस कुमार ने BPSC में 70वी रैंक लाकर बने श्रम परिवर्तन पदाधिकारी, पूरे क्षेत्र का नाम किया रौशन,पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी व आरवाईए के जिला सचिव रौशन कुमार यादव ने दी बधाई
#samastipur #viral #bihar #trendingnow #viralreels #public #pusa #kisan #PhD #trendingreels Samastipur Town Rosera Tak STAR 24 TV Surendra Pd Singh Samastipur Sahar News BIHAR ZOOM Live News Samrat Choudhary Khoj News
पूसा प्रखंड के मोरसंड पंचायत अंतर्गत जागीर टोला निवासी श्री राजीव प्रसाद सिन्हा के सुपुत्र श्री प्रिंस कुमार का 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी (Labour Enforcement Officer) पद पर चयन होने पर प्रखंड अंतर्गत पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी व समस्तीपुर "आरवाईए" जिला सचिव रौशन कुमार यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। आगे रौशन कुमार ने कहा कि प्रिंस कुमार की यह उपलब्धि पूरे पूसा प्रखंड, मोरसंड पंचायत एवं समस्तीपुर जिले के लिए गौरव का विषय है। वर्तमान में वे धनबाद में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व भी उन्होंने रेलवे में जूनियर इंजीनियर एवं पोस्टल असिस्टेंट जैसे प्रतिष्ठित पदों पर चयनित होकर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है। प्रिंस कुमार की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। सीमित संसाधनों के बावजूद निरंतर परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उनकी यह सफलता यह साबित करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। रौशन कुमार ने आशा व्यक्त कि प्रिंस कुमार अपने नए दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथा आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे