Lohardaga: जोबांग और किस्को थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित अंवराझरिया झरने में नहाने के दौरान डूबने से दो युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान किस्को थाना क्षेत्र के होंदगा निवासी लाल अजय नाथ शाहदेव के 27 वर्षीय पुत्र रितेश शाहदेव उर्फ पप्पू तथा चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के सोहर कला निवासी श्याम बिहारी सिंह के 30 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार सिंह उर्फ राजा के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.