Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

सेक्टर-57 स्थित हेल्थवादी वेलनेस सेंटर का भव्य उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, न्यायमूर्ति संजय प्रसाद, वरिष्ठ पत्रकार एवं सुदर्शन न्यूज़ के प्रधान संपादक डॉ. सुरेश चव्हाणके सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। मुख्य द्वार पर राष्ट्रपुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ उद्घाटन समारोह का विधिवत आरंभ हुआ। इसके उपरांत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फीता काटकर हेल्थवादी सेंटर का उद्घाटन किया तथा विभिन्न विभागों का अवलोकन कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य एवं वेलनेस सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्य सभागार में आयोजित मंचीय कार्यक्रम के दौरान हेल्थवादी की परिचयात्मक प्रस्तुति दिखाई गई। इसके बाद स्वागत भाषण एवं अतिथि परिचय कराया गया। डॉ. सुरेश चव्हाणके ने अपने संबोधन में स्वास्थ्य जागरूकता और भारतीय जीवनशैली आधारित चिकित्सा पद्धतियों के महत्व पर प्रकाश डाला। उत्तराखंड के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव होता है। उन्होंने हेल्थवादी द्वारा जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ भारतीय परंपराओं और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। न्यायमूर्ति श्री संजय प्रसाद ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और समाज में जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में स्वास्थ्य, योग, प्राकृतिक चिकित्सा तथा संतुलित जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हेल्थवादी की इस पहल को समाज के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों ने समूह छायाचित्र खिंचवाया तथा भूतल स्थित सुदर्शन न्यूज़ स्टूडियो एवं मीडिया मंदिर का अवलोकन किया। आभार प्रदर्शन के साथ समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Roorkee, Haridwar | Jun 4, 2026

MORE NEWS