Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Accident
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

रघुपुरगढ़ के कारोबारियों की समस्याओं का एक सप्ताह में निकलेगा समाधान: गोविन्द शर्मा आनी। रघुपुरगढ़ में पर्यटन एवं अन्य व्यवसायों से जुड़े कारोबारियों और युवाओं की वन विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आगामी एक सप्ताह के भीतर प्रशासन, वन विभाग तथा संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के अध्यक्ष गोविन्द शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि यह बैठक हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित होगी, जिसमें रघुपुरगढ़ के पर्यटन एवं अन्य व्यवसायों से जुड़े कारोबारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर उनके त्वरित एवं स्थायी समाधान के लिए आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। गोविन्द शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वरोजगार एवं पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यदि किसी विभागीय प्रक्रिया के कारण स्थानीय कारोबारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, तो प्रशासन और संबंधित विभागों के समन्वय से उनका व्यावहारिक एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कारोबारियों और युवाओं से अपील करते हुए कहा कि उन्हें किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने विपक्षी दलों से भी आग्रह किया कि इस संवेदनशील विषय पर राजनीति करने के बजाय सभी पक्ष रघुपुरगढ़ के विकास और स्थानीय युवाओं के हित में सकारात्मक सहयोग करें। जनहित सर्वोपरि है और सरकार का उद्देश्य क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को मजबूत कर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है। गोविन्द शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासन, वन विभाग एवं जनप्रतिनिधियों के आपसी समन्वय से रघुपुरगढ़ के कारोबारियों की समस्याओं का शीघ्र एवं स्थायी समाधान निकलेगा, जिससे क्षेत्र के पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

MORE NEWS

सराज में आसमानी बिजली का कहर सलोट गांव में 20 बकरियों की मौत,
पशुपालक को भारी नुकसान

सराज में आसमानी बिजली का कहर सलोट गांव में 20 बकरियों की मौत, पशुपालक को भारी नुकसान

Mandi, Mandi | Jun 26, 2026

चौहार घाटी की की शिल्हबुधानी पंचायत के देवता महर्षि  शिल्ह गहरी देवता के मंदिर की प्रतिष्ठा 27 ए 29 तक भव्य कार्यक्रम होगा ।प्रतिष्ठा में तीन दिनों तक गांव में कोई भी शराब नहीं पियेगा और नहीं तो पिलाएगा यह फैसला देवता कमेटी द्वारा लिया गया है जिसकी इजाजत महर्षि देवता से ली हुई बताया है

चौहार घाटी की की शिल्हबुधानी पंचायत के देवता महर्षि शिल्ह गहरी देवता के मंदिर की प्रतिष्ठा 27 ए 29 तक भव्य कार्यक्रम होगा ।प्रतिष्ठा में तीन दिनों तक गांव में कोई भी शराब नहीं पियेगा और नहीं तो पिलाएगा यह फैसला देवता कमेटी द्वारा लिया गया है जिसकी इजाजत महर्षि देवता से ली हुई बताया है

Mandi, Mandi | Jun 26, 2026

#सुपरहाइवेमंडीपठानकोट पधर:- स्पॉट विजिट करने से जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, महेंद्र गुलेरिया

निरीक्षण के दौरान उठाए गए मुद्दों का समयबद्ध समाधान नहीं होता, तो ऐसे निरीक्षण केवल औपचारिकता और लुभावने आश्वासन बनकर रह जाएंगे।

#सुपरहाइवेमंडीपठानकोट पधर:- स्पॉट विजिट करने से जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, महेंद्र गुलेरिया निरीक्षण के दौरान उठाए गए मुद्दों का समयबद्ध समाधान नहीं होता, तो ऐसे निरीक्षण केवल औपचारिकता और लुभावने आश्वासन बनकर रह जाएंगे।

Mandi, Mandi | Jun 26, 2026