
#राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाडेट में उत्साह पूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
बिसाऊ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बाडेट में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 7 बजे विद्यालय परिसर में किया गया, जिसमें कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों, शिक्षकों, ग्रामीणों एवं विद्यालय स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। योग प्रशिक्षक नेमीचंद सुडिया के निर्देशन में उपस्थित सभी लोगों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, कपालभाति तथा अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की कला है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति का तन और मन दोनों स्वस्थ एवं ऊर्जावान बने रहते हैं।
कार्यक्रम में यज्ञ पाल सिंह, श्री राम जांगिड़, शीशराम, मनीराम, हरिराम, शंकरलाल, मीरा, रियाज अहमद खान, शेरसिंह, महिपाल सिंह, चंद्रभान सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
अंत में विद्यालय प्रशासन ने ग्राम पंचायत एवं अभिभावकों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा सभी को नियमित रूप से योग अपनाने का संदेश दिया।
#shekhawatiexpress #bissau #NewsUpdate #viralpost #dmjhunjhunu