अभियोग संख्या 227/2026 दिनांक 05.09.2026, धारा 21 ND&PS Act, थाना सदर, जिला बिलासपुर के अंतर्गत 37.17 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई थी।
मामले की जांच के दौरान Backward Link एवं Forward Link की जांच करते हुए नशे की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका सामने आई। Backward Link के आधार पर जगतार सिंह पुत्र श्री मोहिंदर सिंह, निवासी वार्ड नं. 10, रंधावा कॉलोनी, फतेहगढ़, पंजाब को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।
आगे की जांच के दौरान यह पाया गया कि नागेश उर्फ नागू पुत्र श्री मस्त राम, निवासी गांव व डाकघर लुहरी, तहसील आनी, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश, भी उक्त नशे की सप्लाई चेन का हिस्सा था। इस आधार पर आरोपी नागेश उर्फ नागू को गिरफ्तार किया गया है।
मामले में Backward एवं Forward Linkage की जांच जारी है तथा नशे की पूरी सप्लाई चेन से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।