साइलेंस जोन में डीजे, धरना और जुलूस पर रोक!
सीधी जिले में साइलेंस जोन (कोलाहल प्रतिबंधित क्षेत्रों) में अब डीजे, धरना-प्रदर्शन, जुलूस, नारेबाजी और अन्य शोरगुल वाली गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेश, फोटो या वीडियो शेयर और फॉरवर्ड करने पर भी कार्रवाई की जा सकती है। यह निर्णय लोक शांति, आम नागरिकों की सुविधा और शासकीय कार्यों में व्यवधान रोकने के उद्देश्य से लिया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
आप इस फैसले को कैसे देखते हैं? क्या साइलेंस जोन में ऐसे प्रतिबंध जरूरी हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
📍 Sidhi Media 24
Hashtags
#SidhiMedia24 #Sidhi #SilenceZone #DJBan #SidhiNews