मुख्यमंत्री के मुरैना दौरे पर ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध, 3 किलोमीटर का क्षेत्र नो फ्लाई जोन घोषित
मुरैना में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बड़ा आदेश जारी किया है। 16 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री के मुरैना प्रवास के दौरान कार्यक्रम स्थलों, पांचवीं बटालियन एसएएफ स्थित हेलीपैड और आवागमन मार्ग के तीन किलोमीटर की परिधि में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा।
अपर जिला दंडाधिकारी अश्विनी कुमार रावत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया है। प्रशासन ने संबंधित क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित किया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह प्रतिबंध 15 अक्टूबर से मुख्यमंत्री के मुरैना भ्रमण कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।