
चूरू, 21 अगस्त। आगामी निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर चूरू शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार 23 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे मंडेलिया हाउस स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जमील चौहान ने बताया कि बैठक के मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया होंगे, जबकि अध्यक्षता शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चूरू के अध्यक्ष असलम खोखर करेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार निकाय चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना होगा। आवेदन की मूल प्रति उम्मीदवारों को अपने प्रार्थना पत्र के साथ 23 अगस्त को आयोजित होने वाली बैठक में जमा करवानी होगी।
चौहान ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार इस बार निकाय चुनाव में 21 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असलम खोखर ने बताया कि बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता एवं मंडल अध्यक्ष शामिल होंगे। बैठक में निकाय चुनाव की रणनीति एवं उम्मीदवार चयन को लेकर चर्चा की जाएगी।
#tharkiawaazajay #churu #Congress #nagarparishad #ChuruNews Kunj Bihari Birmiwala Rahul Kaswan Govind Singh Dotasra Rafique Mandelia Manoj Meghwal Tika Ram Jully Hakam Ali Khan Jameel Chauhan
Churu, Churu | Aug 22, 2026