बाप-बेटे समेत तीन गिरफ्तार! निजी बस चालक से मारपीट और कंडक्टर का कैश बैग छीनने का मामला
UT himachal NEWS | पांवटा साहिब, सिरमौर
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में निजी बस चालक के साथ मारपीट और कंडक्टर का कैश बैग छीनने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह मामला पांवटा साहिब के हरिपुर टोहाना क्षेत्र का है, जहां निजी बस चालक के साथ मारपीट और कंडक्टर का कैश बैग छीनने की घटना सामने आई थी।
पुलिस ने इस मामले में अख्तर अली, दिलशाद और संजय खान को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे की वजह और अन्य परिस्थितियों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
#PaontaSahib #SirmaurNews #HaripurTohana #HimachalPolice #CrimeNews #HimachalNews #UTHimachal #UTNews