Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

गिरिडीह: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मटरुखा पंचायत के दैनिक भोगी कर्मचारी सरजू पंडित की बिजली करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत के बाद परिजनों की मांगों को लेकर डाड़ीडीह स्थित विद्युत अधीक्षण अभियंता कार्यालय में अहम बैठक हुई। बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारियों, एजेंसी प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सहमति के अनुसार मृतक के परिजनों को बीमा सहित कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिसमें 3 लाख रुपये तत्काल और शेष राशि 6 माह के भीतर दी जाएगी। साथ ही परिवार के एक आश्रित को विद्युत विभाग में नौकरी, पत्नी को पेंशन और मृतक के सीपीएफ (CPF) की राशि उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी। घटना के जिम्मेदार व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। विभागीय अधिकारियों और एजेंसी प्रतिनिधियों ने सभी शर्तों को लिखित रूप में स्वीकार करते हुए इकरारनामा पर हस्ताक्षर किए। #muffasilthana #dandidih #electriccurrent #giridih #giridihnews

Jharkhand, India | Jul 13, 2026