रघुपुर क्षेत्र के लिए यह एक अपूर्णीय क्षति है। कुवानु गाँव की मिलनसार एवं मृदुभाषी अध्यापिका श्रीमती आशा आज़ाद जी तथा उनके मासूम पुत्र का अपने मायके काशापाठ जाते समय सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है।
उनकी सादगी, मधुर व्यवहार और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण हमेशा सभी के दिलों में जीवित रहेगा। एक शिक्षक के रूप में उन्होंने न केवल शिक्षा दी, बल्कि संस्कार और मार्गदर्शन देकर कई जीवन संवारने का कार्य किया। उनके साथ उनके मासूम पुत्र का यूँ अचानक चले जाना इस दुःख को और भी गहरा बना देता है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति 🙏
Kullu, Kullu | Jun 26, 2026