
हरियाणा स्कूल खेलों में BRSK इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दमदार प्रदर्शन, स्वर्ण पदकों के साथ कई खिलाड़ी जिला स्तर के लिए चयनित
सफीदों। शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा BRSK इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सफीदों एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने में सफल रहा है। हरियाणा स्कूल खेल (SGFI) की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण व रजत पदक अपने नाम किए तथा कई विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए क्वालिफाई कर विद्यालय, अभिभावकों और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के चेयरमैन अखिलेश गुप्ता ने सभी विजेता एवं चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि BRSK इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खेलों में मिली यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, प्रशिक्षकों के समर्पण और विद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जा रही उत्कृष्ट खेल सुविधाओं का परिणाम है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जिला एवं राज्य स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई प्रतियोगिता में स्वरित पुत्र श्री बिजेन्द्र सिंह ने अंडर-19 वर्ग के शॉटपुट एवं डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया। प्रतीक रिढाल पुत्र श्री दीपक रिढाल ने अंडर-14 शॉटपुट स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं रिहान पुत्र श्री राजकुमार ने 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
फुटबॉल प्रतियोगिता में रिहान, जियांश पुत्र श्री सुरेश गिरी पुंकित पुत्र श्री महेश तथा खुशमीत पुत्र श्री कुलदीप का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। इसके अलावा अनुभव पुत्र श्री दलबीर का अंडर-17 क्रिकेट टीम में जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ।
विद्यालय की प्राचार्या, प्रबंधन समिति एवं समस्त स्टाफ ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि BRSK इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल भविष्य में भी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्वर्णिम सफलता की शुभकामनाएं दीं।
Safidon, Jind | Jul 24, 2026