अदम्य साहस, जांबाजी और कर्तव्यनिष्ठता की उत्कृष्ट मिसाल, हमारे अमर प्रहारी कॉन्स्टेबल प्रवीण मीणा को कोटि-कोटि प्रणाम!
सलुम्बर जिले में तैनात कॉन्स्टेबल प्रवीण मीणा राजस्थान पुलिस के उन वीर प्रहरियों में से थे, जिन्होंने समाज की सुरक्षा और कानून का राज कायम रखने के लिए अपनी जान की परवाह कभी नहीं की।
जब संदिग्ध आरोपियों के भागने की सूचना मिली, तो उन्होंने बिना एक पल गंवाए निडरता से उनका पीछा किया। फर्ज की राह पर अपराधियों की धरपकड़ के दौरान हुए भीषण हादसे में उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी, लेकिन जन सेवा और सुरक्षा के संकल्प को आंच नहीं आने दी।
21 अक्टूबर, पुलिस शहीद दिवस, के इस अवसर पर राजस्थान पुलिस अपने इस वीर सपूत के सर्वोच्च बलिदान को नमन करती है।
#Amarprahari #Rajasthanpolice #Shaheeddiwas #Salutetoheroes #salumber