
#दतिया उपचुनाव के नतीजों के बाद पूर्व गृह मंत्री डॉ. नारोत्तम मिश्रा ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को पूरी तरह खारिज किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को लेकर जो भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं, उनका कोई आधार नहीं है। नारोत्तम मिश्रा ने कहा कि आशुतोष तिवारी उनके अनुज हैं और दोनों के बीच कभी कोई मनमुटाव नहीं रहा। उन्होंने बताया कि हाल ही में दोनों की मुलाकात भी पहले की तरह आत्मीय माहौल में हुई।
नारोत्तम मिश्रा ने आशुतोष तिवारी को भाजपा का कर्मठ, समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि वह उन्हें पिछले 25 वर्षों से जानते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आशुतोष संगठन और जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद भी आशुतोष तिवारी ने किसी के खिलाफ कोई नाराज़गी नहीं जताई, जो उनके अच्छे संस्कार और कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान को दर्शाता है।
पूर्व गृह मंत्री ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और ऐसा कोई काम या बयान न दें, जिससे पार्टी, संगठन या आशुतोष तिवारी को नुकसान पहुंचे। उन्होंने कहा कि राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन परिवार, संस्कार और रिश्ते हमेशा कायम रहते हैं।
.
.
.
#breakingnewswala #datianews #narottammishra #MPNews
Indore, Indore | Aug 5, 2026