
आंधी-बारिश का कहर: कच्चा मकान गिरा, एक ही परिवार के 7 लोग मलबे में दबे 😨
राठ क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के बीच धनौरी गांव में कच्चा मकान गिरने से एक ही परिवार के सात लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
गांव निवासी जयहिंद के अनुसार, सोमवार को वह अपने परिवार के साथ घर में थे। तभी तेज आंधी और बारिश के चलते उनका कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में जयहिंद, उनकी पत्नी लीलावती, बेटी सीता और बेटे उमेश, राकेश, शनि व रवि मलबे में दब गए।
परिजनों को तुरंत बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। सभी को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन बेटा रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया है।
👉 ऐसे हादसों से बचाव के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताएं
👉 खबर को शेयर करें ताकि सभी तक जानकारी पहुंचे
👉 ऐसे ही अपडेट के लिए हमारे पेज राठ टाइम्स को फॉलो करें
#nonfollowers #nonfollowersviewers #followerseveryone #followforfollowback #foryoupage #photo #FacebookPage #Rath #Hamirpur #RainAlert #BreakingNews #LocalNews #UttarPradesh #RathTimes
Rath, Hamirpur | Jul 7, 2026