मटिहानी की प्रतिभाओं ने बढ़ाया प्रखंड का मान, अब जिला स्तर पर दिखेगा हुनर!
मटिहानी (बेगूसराय): "सेवा ही संकल्प" अभियान के तहत मध्य विद्यालय मटिहानी में "मेरे सपनों का भारत : सेवा चित्र" विषय पर प्रखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
🏆 प्रखंड स्तरीय विजेता
- चित्रकला प्रतियोगिता: प्रथम स्थान मिशु कुमारी (मध्य विद्यालय महाजी) –
- भाषण प्रतियोगिता: प्रथम स्थान शिवानी कुमारी (उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बदलपुरा)
अब ये दोनों प्रतिभागी 05 अक्टूबर 2026 को बी.पी. +2 विद्यालय, बेगूसराय में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मटिहानी प्रखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मटिहानी प्रखंड के सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।
NEWS OF BEGUSARAI | मटिहानी, बेगूसराय
#Matihani #Begusarai #SevaHiSankalp #NewsOfBegusarai #BiharEducation