
ISRO में AI/ML ट्रेनिंग का सुनहरा मौका: फ्री में सीखें 'हाइड्रो-इन्फॉर्मेटिक्स' और पाएं ई-सर्टिफिकेट, 4 अक्टूबर तक करें रजिस्ट्रेशन
नई दिल्ली/देहरादून:
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की घटक संस्था 'भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान' (IIRS), देहरादून ने छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए एक विशेष ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम का ऐलान किया है। 'AI/ML Training for Hydro-Informatics' नाम के इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य जल संसाधन (Water Resources) के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) तकनीकों के प्रयोग को बढ़ावा देना है।
ट्रेनिंग की मुख्य बातें:
ऑनलाइन और लाइव सेशन: यह पूरी ट्रेनिंग ऑनलाइन दी जाएगी, जिसके लाइव और इंटरैक्टिव सत्र IIRS के आधिकारिक यूट्यूब चैनल के माध्यम से प्रसारित किए जाएंगे।
स्टडी मटीरियल और क्विज़: दैनिक पाठ्य सामग्री, रिकॉर्डेड वीडियो, लाइव क्विज़ और फीडबैक इसरो के लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (LMS) पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवारों के लिए डेली क्विज़ में भाग लेना अनिवार्य होगा।
मिलेगा सर्टिफिकेट: कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रतिभागियों को ISRO की ओर से 'कोर्स पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट' दिया जाएगा, जिसे ई-क्लास LMS से आसानी से डाउनलोड किया जा सकेगा।
इंपॉर्टेंट डेट्स और आवेदन प्रक्रिया:
आवेदन की अंतिम तिथि: 4 अक्टूबर
ट्रेनिंग की तिथियां: 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर
आधिकारिक वेबसाइट: इच्छुक अभ्यर्थी इसरो के ई-लर्निंग पोर्टल isrolms.irs.gov.in/edusatregistration पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।