#यूपी में #वृक्षारोपण #महायज्ञ: 1 बजे तक 19 #करोड़ #पौधे लगे, आज 35 करोड़ का #लक्ष्य
#लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 'एक पेड़ #मां के नाम' थीम के तहत रविवार को वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ उत्साहपूर्वक जारी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशव्यापी पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया, जिसके बाद पूरे #प्रदेश में जनभागीदारी के साथ पौधे लगाए जा रहे हैं।
अभियान के तहत दोपहर 1 बजे तक प्रदेश में लगभग 19 करोड़ पौधों का रोपण किया जा चुका था। सरकार ने आज शाम 6 बजे तक 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
प्रदेशभर में #जनप्रतिनिधि, #प्रशासनिक अधिकारी, #विभिन्न विभागों के #कर्मचारी, #स्वयंसेवी #संगठन, #विद्यार्थी और #आम #नागरिक बढ़-चढ़कर इस #महाअभियान में भाग ले रहे हैं। सरकार का उद्देश्य #पर्यावरण #संरक्षण को बढ़ावा देना और हरित उत्तर प्रदेश के #संकल्प को साकार करना है।
Sadar, Lucknow | Jul 12, 2026