
संपूर्णानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 09 वारंटी गिरफ्तार
पलिया/लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना संपूर्णानगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 09 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) खीरी एवं क्षेत्राधिकारी पलिया के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी संपूर्णानगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न मामलों में न्यायालय से जारी वारंटों के आधार पर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटियों में पवन कुमार उर्फ पन्ना, गुड्डू, रक्षपाल, सहादत अली, धर्मेंद्र, इम्तियाज, सुनील, भुवाल उर्फ दिनेश तथा अनिल कुमार शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त आबकारी अधिनियम एवं मारपीट, गाली-गलौज तथा अन्य मामलों में न्यायालय से वांछित चल रहे थे। सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
इस अभियान में उपनिरीक्षक हरिनाथ पाल, उपनिरीक्षक किरणपाल सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार सहित थाना संपूर्णानगर की पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। #followerseveryone #highlight #जनगणना_2027 #दिनेशखबरनेपाल #followersreelsfypシ゚viralシfypシ゚viralシalシ #highlightseveryonefollowers #paliabarassociation #dfokheri #RepublicDay2026 #