'पवन सिंह शराब पीते हैं... लफुआ हैं', तेज प्रताप का BJP MLC पर हमला
पटना में आयोजित 'भोजपुरी बवाल' कार्यक्रम में एक नया ही बवाल देखने को मिला है! जनशक्ति जनता दल नेता तेज प्रताप यादव ने भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी MLC पवन सिंह पर तीखा हमला बोला है।
तेज प्रताप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पवन सिंह शराब पीते हैं और उन्हें 'लफुआ' तक कह डाला। जब बिहार में शराबबंदी पर सवाल पूछा गया, तो तेज प्रताप ने खुली चुनौती देते हुए कहा— "जाकर उनका टेस्ट करवा लीजिए, पकड़ाए जाएंगे। सत्ता भोग रहे हैं और अंदर ठुमका लगा रहे हैं।"
खुद को कृष्ण भक्त और शराब से दूर बताने वाले तेज प्रताप ने यह भी याद दिलाया कि कभी पवन सिंह उनके पैरों में गिरते थे।
👇 आपकी इस पूरे विवाद पर क्या राय है? क्या तेज प्रताप यादव के आरोप सही हैं या यह सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी है? कमेंट में जरूर बताएं!
#TejPratapYadav #PawanSingh #BiharPolitics #BhojpuriNews #BiharNews