Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

स्वामित्व योजना से राहुल को मिला मालिकाना हक, अब बैंक से लोन लेना होगा आसान भरतपुर, 12 जून। राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण शिविर अभियान के तहत आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों के लिए राहत और सुविधाओं का माध्यम बन रहे हैं। पंचायत समिति सेवर की ग्राम पंचायत बिलोठी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में स्वामित्व योजना के अंतर्गत एक लाभार्थी को मौके पर ही स्वामित्व पट्टा प्रदान कर उसकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान किया गया। ग्राम बिलोठी निवासी राहुल पुत्र रामराज ने बताया कि स्वामित्व पट्टा नहीं होने के कारण उन्हें बैंक से ऋण लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। बैंक द्वारा भूमि के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज मांगे जाते थे, जिसके अभाव में उनका ऋण आवेदन आगे नहीं बढ़ पाता था। शुक्रवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में राहुल ने अपनी समस्या उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता के समक्ष रखी। समस्या को गंभीरता से लेते हुए उपखंड अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी कराकर राहुल का स्वामित्व योजना के तहत आवेदन कराया गया और मौके पर ही उन्हें स्वामित्व पट्टा सौंप दिया गया। पट्टा प्राप्त करने के बाद राहुल ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे आसानी से बैंक ऋण के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिससे कृषि कार्यों के विस्तार और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद मिलेगी। स्वामित्व पट्टा मिलने से उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। राहुल ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर गांव-गांव तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीणों के जीवन में खुशहाली, आत्मनिर्भरता और विकास की नई संभावनाएं लेकर आ रहे हैं।

Weir, Bharatpur | Jun 12, 2026

MORE NEWS