सिरमौर की बेटी निकिता चौहान एशियन गेम्स के लिए चयनित
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के हरिपुरधार क्षेत्र की बड़ोल पंचायत के काफेलनू गांव की बेटी निकिता चौहान का एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला कबड्डी टीम में चयन हुआ है। निकिता की इस उपलब्धि से जिला सिरमौर सहित हिमाचल प्रदेश में खुशी की लहर है।
निकिता चौहान ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के दम पर भारतीय टीम में स्थान बनाकर हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनके चयन पर क्षेत्रवासियों, खेल प्रेमियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। सभी ने निकिता चौहान के उज्ज्वल भविष्य और एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।