#रामनगर कोसी रोड स्थित #शिवा बुटीक के संचालक विजय अग्रवाल की पुत्री #आस्था अग्रवाल ने #उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (पीसीएस) परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है, वह #सहायक आयुक्त राज्यकर में #अव्वल (प्रथम) आई है।
#आस्था शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और उन्होंने अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार मेहनत की है। #एमपी हिंदू इंटर कॉलेज से वर्ष 2014 में विज्ञान वर्ग से इंटरमीडिएट पास करने वाली #आस्था की यह बड़ी उपलब्धि है। आस्था की माता #दीपा अग्रवाल गृहणी है।
#आस्था की सफलता पर शिक्षा जगत, सामाजिक, राजनीतिक, विधि क्षेत्र, पत्रकारिता, और व्यापार जगत से जुड़े लोगों सहित विभिन्न लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।
#uttarakhand #nainital #Ramnagar