
'मुझे शर्म नहीं आती...'
'महाकाव्य श्री रामायण कथा' से माता सीता के रूप में अंजलि अरोड़ा(Anjali Arora)का जब से पहला लुक सामने आया है, तब से लगातार ही उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
बीते दिनों ट्रेलर को देखने के बाद लोगों ने उनकी माइथोलॉजिकल फिल्म की तुलनाआदिपुरुष के साथ करनी शुरु कर दी थी। लगातार लोगों से मिल रही नफरत पर अब सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा ने बेबाक बयान दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है।
महाकाव्य श्री रामायण कथा(Mahakavya Shri Ramayan Katha) के ट्रेलर लॉन्च पर जब अंजलि अरोड़ा से ये पूछा गया कि वह सीता माता के किरदार के लिए मिल रही ट्रोलिंग से दुखी हैं? तो इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा,
"मुझे इसका कोई दुख नही हुआ क्योंकि हम पब्लिक फिगर हैं और हमने लोगों को ये अधिकार दिया है कि वह हमें जज कर सकते हैं। तो ये उनकी इच्छा है कि वह हमें पॉजिटिव जज करें या नेगेटिव। हम एक्टर्स हैं और लोगों के पास ये अथॉरिटी है कि वह हमें पसंद करे या नापसंद। जो भी किरदार हमारे पास आता है, हम उसमें अपना 100 परसेंट देते हैं। जब वह पब्लिक के सामने आ जाता है, तो उस पर रिस्पांस देना उनका निर्णय होता है। मैनें सीता मां का रोल निभाया है, क्या ट्रेलर देखकर कहीं भी आपको लगा कि ये वही अंजलि है, जिसे आपने सोशल मीडिया पर देखा है? मैं बस ये चाहती हूं कि लोग मेरी निजी जिंदगी और पर्सनैलिटी को साइड रखकर इसे एन्जॉय करें।"
Namkum, Ranchi | Sep 18, 2026