इंदौर में सोशल मीडिया पर रील बनाना एक इन्फ्लुएंसर को भारी पड़ गया। प्रकृति गौर ने शहर के व्यस्त लैंटर्न चौराहे पर रेड लाइट के दौरान जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर रील बनाई थी, जिसका वीडियो वायरल हो गया। मामले में तुकोगंज पुलिस ने FIR दर्ज कर उनका मोबाइल भी जब्त कर लिया।
पुलिस ने सार्वजनिक सड़क पर बाधा डालने और लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में कार्रवाई की है। कानूनी कार्रवाई के बाद प्रकृति गौर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।
#IndoreNews #ViralReel #SocialMediaInfluencer #MadhyaPradeshNews #PoliceAction