#बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में 6वें राउंड की मतगणना के बाद बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। #जनसुराज के प्रशांत किशोर को अब तक 11,603 वोट मिले हैं, जबकि #भाजपा के नीरज कुमार को 8,152 वोट प्राप्त हुए हैं। इस तरह प्रशांत किशोर 3,451 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।
बांकीपुर सीट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन का मजबूत गढ़ मानी जाती है। वे यहां से लगातार 5 बार विधायक चुने गए थे। उनके राज्यसभा जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। हालांकि अभी कई राउंड की मतगणना बाकी है और अंतिम नतीजा आना शेष है।
#breakingnewswala #NewsUpdate