पटना के मनेर स्थित सरस्वती ज्ञान निकेतन स्कूल के प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विद्यालय के निदेशक चुन्नू कुमार के देखरेख में छात्र-छात्राओं एवं टीचर ने विभिन्न तरह के पौधे का रोपण किया। इस दौरान विद्यालय निदेशक ने स्कूली छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए जागरूक किया। मौके पर शिक्षिका मधु सिंह, स्कूली बच्चे सिया कुमारी, आदित्य कुमार, शिवांगी कुमारी, आशी राज, प्रियांशु सहित कई लोग शामिल थे। #Treeplantation #Students #SaraswatiGyan #NiketanSchool #manerpatna #photooffthaday #facebookpost #trendingpost
Maner, Patna | Sep 27, 2026