हरियाणा शिक्षा विभाग ने मान्यता संबंधी नियमों (RTE) के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए राज्य के 1,107 निजी स्कूलों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इन सभी स्कूलों के MIS पोर्टल को ब्लॉक कर दिया गया है, जिससे इनमें नए दाखिले तत्काल प्रभाव से बंद हो गए है।
इन ब्लैकलिस्ट किए गए स्कूलों की फिजिकल वेरिफिकेशन की जा रही है।
हरियाणा में मान्यता संबंधी नियमों और शिक्षा का अधिकार (RTE) के उल्लंघन के कारण कुल 1107 निजी स्कूलों को ब्लैकलिस्ट करके उनके MIS पोर्टल को बंद कर दिया गया है। इन स्कूलों में नए दाखिलों पर रोक लगा दी गई है।
शिक्षा विभाग द्वारा जारी जिलावार ब्लॉक (बंद) स्कूलों की सूची निम्न प्रकार है: [1]
कैथल: 162
गुरुग्राम: 99
हिसार: 98
पानीपत: 92
भिवानी: 76
फरीदाबाद: 70
जींद: 67
रोहतक: 63
करनाल: 57
यमुनानगर: 51
सोनीपत: 45
रेवाड़ी: 16
सिरसा: 16
नूंह: 15
पंचकूला: 14
फतेहाबाद: 10
Ambala, Ambala | Jul 15, 2026