15 सितंबर से शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में 15 सितंबर से केदारनाथ हेली सेवा दोबारा शुरू करने की तैयारी है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। 14 अगस्त को नई दिल्ली में डीजीसीए, हेली ऑपरेटरों और मौसम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में सेवा संचालन को लेकर चर्चा होगी। डीजीसीए की अनुमति मिलने के बाद बुकिंग पोर्टल खोला जाएगा।
पहले चरण में 1.37 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने हेली सेवा से केदारनाथ धाम की यात्रा की थी। इस बार भी हेली सेवा की मांग को देखते हुए बुकिंग शुरू होते ही टिकट तेजी से फुल होने की संभावना है। 22 अप्रैल से केदारनाथ हेली सेवा शुरू हुई थी और 25 जून तक उड़ानों की अनुमति दी गई थी। मानसून के चलते इसके बाद सेवा स्थगित कर दी गई।
#केदारनाथ #हेलीसेवा #चारधामयात्रा #उत्तराखंड