गंभीर किडनी बीमारी से जूझ रहे अनिल शर्मा को मदद की दरकार
PGI चंडीगढ़ में चल रहा उपचार, परिवार की जमा पूंजी हुई खत्म; आर्थिक सहयोग की अपील
देशआदेश
पांवटा साहिब/शिलाई। गिरिपार के शिलाई क्षेत्र के भंगाटा निवासी अनिल शर्मा गंभीर किडनी बीमारी से जूझ रहे हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद नाहन मेडिकल कॉलेज से उन्हें PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
अनिल शर्मा के इलाज पर अब तक परिवार की जमा पूंजी खर्च हो चुकी है। लगातार चल रहे उपचार के कारण परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में परिजनों ने समाज के लोगों से आर्थिक सहयोग की अपील की है।
परिवार ने कहा कि अनिल शर्मा के उपचार को जारी रखने के लिए आर्थिक मदद की सख्त जरूरत है। उन्होंने क्षेत्रवासियों, सामाजिक संगठनों और सक्षम लोगों से अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करने का आग्रह किया है, ताकि अनिल का उपचार बिना किसी आर्थिक बाधा के जारी रह सके।
परिवार ने अबतक सहयोग करने वाले सभी लोगों का भी आभार व्यक्त किया है।