
बीकानेर कांग्रेस में बढ़ीं सियासी हलचलें,गोविंदराम मेघवाल की सक्रियता बनी चर्चा का विषय,हो सकता ह बड़ा फेरबदल
बीकानेर में कांग्रेस की राजनीति इन दिनों गर्माई हुई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंदराम मेघवाल लगातार पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात कर सियासी चर्चाओं को हवा दे रहे हैं।हाल ही में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली की मौजूदगी में बीकानेर में बड़ा प्रदर्शन हुआ। इसके अगले ही दिन गोविंदराम मेघवाल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर विशाल प्रदर्शन ने राजनीतिक हलकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
इसके बाद मेघवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की और फिर दिल्ली में कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं से भी संवाद किया। उनकी लगातार बढ़ती सक्रियता को लेकर राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी के बीच आने वाले दिनों में संगठन और नेतृत्व स्तर पर बड़े राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, बीकानेर दौरे के दौरान डोटासरा ने सभी कांग्रेस नेताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील भी की थी।