
#गौंसारी गजा के #मान सिंह चौहान कीवी से कमा रहे हैं लाखों रुपए
#गजा। #विकासखंड चम्बा के #गौंसारी (गजा) निवासी पूर्व सैनिक कीवी उत्पादन से पिछली पंचवर्षीय मे लाखों रुपए कमा रहे हैं। गाँव के #पूर्व प्रधान #मान सिंह चौहान बताते हैं कि जब वह सेना से रिटायर हुए तो उन्होने खेती की ओर रुख किया, लेकिन जंगली जानवरों, बंदरों की समस्या होने से कुछ अलग करने के लिए सोचा और अन्य प्रगतिशील काश्तकारों से भी सम्पर्क करते रहे, कीवी फल उत्पादन के बारे में पता किया तो चार पौधे कीवी के लगाए। #बताते हैं कि उनको प्रोत्साहित किया #उद्यान रक्षा सचल दल गजा के तत्कालीन #प्रभारी #पंकज सिंह पटवाल ने जो वर्तमान में जिला उद्यान अधिकारी टिहरी गढ़वाल नई टिहरी मे कार्यरत हैं। #चौहान ने बताया कि कीवी ऐसा फल है जिसको जंगली जानवर नुकसान नहीं पहुंचाते हैं साथ डेंगू व अन्य बिमारियों लाभदायक है, बताया कि इस क्षेत्र में अब काफी लोग कीवी का उत्पादन कर रहे हैं लेकिन विपणन की सही व्यवस्था नहीं होने के कारण उचित मूल्य नहीं मिल पाता है, बताते हैं कि इसके लिए T आकार के ऐंगल लगाने पड़ते हैं साथ ही इसके साथ सब्जी उत्पादन भी हो सकता है। गजा मे अच्छा खासा कीवी उत्पादन करने पर मान सिंह चौहान को " कीवी मैन " तथा दुवाकोटी की श्रीमती सीता चौहान को " कीवी क्वीन " के नाम से जाना जाता है।