इकराम हसन ने प्रेस वार्ता कर किया ऐलान, गैंगरेप प्रकरण में कल तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन; कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के दिए निर्देश।
आजाद समाज पार्टी के लक्सर विधानसभा प्रभारी इकराम हसन ने प्रेस वार्ता में पथरी गैंगरेप प्रकरण को लेकर पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कल तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तो पार्टी बड़ा जनआंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
इकराम हसन ने कहा कि पीड़िता को शीघ्र न्याय मिलना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई में हो रही देरी से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।
#JanwaniExpress #IkramHasan #AzadSamajParty #Pathri #Haridwar #GangrapeCase #Justice #BreakingNews #UttarakhandNews #PoliticalNews #HindiNews #NewsUpdate #LatestNews #PublicProtest #WomenSafety