किशनगंज : राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने दुर्गा पूजा के पावन मौके पर शहर के अलग अलग मंदिरों और पूजा पंडालों का भ्रमण किया ।इस दौरान वो फरिगगोला स्थित दुर्गा मंदिर भी पहुंचे और दर्शन पूजन किया।पूजा कमेटी के राजीव चौहान सहित अन्य सदस्यों ने डॉ दिलीप कुमार जायसवाल का मंदिर पहुंचने पर स्वागत व सम्मान किया ।