Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap

12 प्रत्याशियों में तीसरा सबसे बड़ा जनसमर्थन हासिल कर चर्चा में आए चरणजीत सिंह चौधरी पांवटा साहिब, 2 जून। जिला परिषद वार्ड नंबर-9 पातलियों से चुनाव मैदान में उतरे युवा नेता चरणजीत सिंह चौधरी (जोगा) भले ही चुनावी मुकाबले में विजयी नहीं हो पाए, लेकिन 8852 मत प्राप्त कर पूरे पांवटा साहिब क्षेत्र के तीन जिला परिषद वार्डों में चुनाव लड़ने वाले 12 प्रत्याशियों के बीच तीसरा सबसे बड़ा जनसमर्थन हासिल कर राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में आ गए हैं। चुनाव परिणामों के अनुसार पातलियों वार्ड से अरिकेश जंग को 9827 मत प्राप्त हुए, जबकि चरणजीत सिंह चौधरी को 8852 मत मिले। वहीं भगानी वार्ड से शिवानी को 9205 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले प्रत्याशियों में शिवानी प्रथम, अरिकेश जंग द्वितीय और चरणजीत सिंह चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी हार के बावजूद इतना बड़ा जनसमर्थन हासिल करना चरणजीत सिंह चौधरी की बढ़ती राजनीतिक स्वीकार्यता और मजबूत जनाधार का संकेत है। विशेष रूप से पातलियों वार्ड में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के मतदाता हैं। ऐसे में चरणजीत को मिले व्यापक समर्थन से यह भी स्पष्ट होता है कि विभिन्न वर्गों और समुदायों में उनकी अच्छी पकड़ और लोकप्रियता बनी हुई है। चुनावी समीकरणों की बात करें तो अरिकेश जंग के समर्थन में उनके पिता किरणेश जंग स्वयं दिन-रात अपनी टीम के साथ मैदान में डटे रहे और लगातार चुनाव प्रचार की कमान संभाले रहे। वहीं चरणजीत सिंह चौधरी को उस समय झटका लगा जब उनके प्रमुख समर्थक एवं वरिष्ठ नेता सुखराम चौधरी स्वास्थ्य कारणों से सक्रिय रूप से चुनाव प्रचार में भाग नहीं ले सके। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इसका असर चुनाव परिणामों पर भी देखने को मिला और चरणजीत को काफी हद तक अकेले ही मोर्चा संभालना पड़ा। परिणाम घोषित होने के बाद चरणजीत सिंह चौधरी ने कहा कि 8852 मतों के रूप में मिला जनसमर्थन उनके लिए किसी सम्मान से कम नहीं है। यह केवल वोट नहीं बल्कि हजारों लोगों का विश्वास, प्रेम और उम्मीदों का प्रतीक है। उन्होंने अपने सभी समर्थकों, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव परिणाम चाहे जो भी रहा हो, जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पहले जैसी ही बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि वह आगे भी क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में सहभागी बनेंगे, जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे और आम लोगों की आवाज को हर मंच पर बुलंद करते रहेंगे। उन्होंने समर्थकों से निराश न होने का आह्वान करते हुए कहा कि यह जनसमर्थन भविष्य के लिए एक मजबूत आधार है और जनता के आशीर्वाद से वह पहले से अधिक ऊर्जा के साथ क्षेत्र की सेवा में जुटे रहेंगे। 8852 मतों के साथ चुनाव हारकर भी चर्चा में बने चरणजीत सिंह चौधरी ने यह संदेश जरूर दिया है कि पातलियों वार्ड की राजनीति में उनकी उपस्थिति और प्रभाव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Paonta Sahib, Sirmaur | Jun 3, 2026