खेलगांव खम्हरिया में संभाग स्तरीय बहुउद्देशीय स्टेडियम निर्माण की दिशा में बड़ा कदम।
कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार 16 एकड़ शासकीय भूमि का सीमांकन एवं चिन्हांकन कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। ₹15 करोड़ की स्वीकृत लागत से बनने वाले स्टेडियम में 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक, फुटबॉल ग्राउंड, इंडोर स्टेडियम, सीटिंग गैलरी एवं प्रशासनिक भवन जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
यह परियोजना पूरे दुर्ग संभाग के खिलाड़ियों को बेहतर खेल अधोसंरचना उपलब्ध कराएगी।
#दुर्ग #खेलगांवखम्हरिया #स्टेडियमनिर्माण #खेलविकास