एक देश – एक किताब – एक समान फीस” के लिए वर्कशॉप क्षेत्र में शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली गई
यमुनानगर, 30 अगस्त 2026।
आज “एक देश – एक किताब – एक समान फीस” अभियान के अंतर्गत रेलवे वर्कशॉप क्षेत्र में अभिभावकों एवं जागरूक नागरिकों द्वारा शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली गई।
पदयात्रा रेलवे वर्कशॉप रोड स्थित रमेश हॉस्पिटल से प्रारंभ होकर टी-पॉइंट के पास गुरुद्वारा, रेलवे कॉलोनी वर्कशॉप तक निकाली गई। इस दौरान लोगों को बच्चों के भविष्य, शिक्षा के अधिकार तथा शिक्षा व्यवस्था में समानता और पारदर्शिता के प्रति जागरूक किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आज शिक्षा से जुड़े बढ़ते खर्चों के कारण आम एवं मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, समान अवसर तथा अभिभावकों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
आयोजकों ने वर्कशॉप क्षेत्र की जनता से अपील की कि बच्चों के भविष्य और शिक्षा के अधिकार के लिए जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आम जनता को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहकर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठानी चाहिए।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से
संजीव नंदा, संजय राघव, अंकुश बक्शी, मनप्रीत सिंह सहित अन्य अभिभावक एवं जागरूक नागरिक मौजूद रहे।
मुख्य संदेश
“एक देश – एक किताब – एक समान फीस”
“शिक्षा में समानता और पारदर्शिता हमारा अधिकार है।”
Viral
Ambala, Ambala | Aug 31, 2026