Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand

दो नाबालिगों को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी सनी गिरफ्तार, लखनऊ से सकुशल बरामद हुई थीं दोनों किशोरियां शाहजहांपुर खुदागंज थाना पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार सुबह कटरा थाना क्षेत्र के कसरक तिराहे से आरोपी सनी को दबोच लिया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस के अनुसार, 19 जून को एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री और 14 वर्षीय भतीजी घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं। इस पर खुदागंज थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने 1 जुलाई को दोनों नाबालिगों को लखनऊ से सकुशल बरामद कर लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें वन स्टॉप सेंटर भेजा गया। न्यायालय में दर्ज कराए गए पीड़िताओं के बयान के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं। बयान में सनी का नाम सामने आने पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे मुखबिर की सूचना पर खुदागंज पुलिस ने कसरक तिराहे से आरोपी सनी (21) निवासी ग्राम परसिया, थाना खमरिया, जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में खुदागंज पुलिस ने की।

Hardoi, Hardoi | Jul 3, 2026

MORE NEWS

यूपी के शाहजहांपुर में बच्चे पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर।
 सरकारी स्कूल का 2018 से जर्जर है भवन। 

सर्वे के बाद भी नहीं बन पाई नई बिल्डिंग।

ददरौल विधानसभा के अजीजपुर जिगनेरा प्राथमिक विद्यालय का मामला

यूपी के शाहजहांपुर में बच्चे पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर। सरकारी स्कूल का 2018 से जर्जर है भवन। सर्वे के बाद भी नहीं बन पाई नई बिल्डिंग। ददरौल विधानसभा के अजीजपुर जिगनेरा प्राथमिक विद्यालय का मामला

Hardoi, Hardoi | Jul 3, 2026

कौशांबी टोल प्लाजा हादसे का खौफनाक CCTV आया सामने

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में 26 जून को सिहोरी टोल प्लाजा के पास हुए भीषण एलपीजी टैंकर हादसे का खौफनाक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि तेज रफ्तार गैस टैंकर डिवाइडर से टकराने के बाद गैस का रिसाव शुरू होता है और चंद सेकंड में पूरा टोल प्लाजा आग के गोले में तब्दील हो जाता है। हादसे में टैंकर चालक समेत पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक अन्य घायल का इलाज जारी है। इस दुर्घटना में टोल प्लाजा के कई बूथ, वाहन और उपकरण भी जलकर राख हो गए।

कौशांबी टोल प्लाजा हादसे का खौफनाक CCTV आया सामने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में 26 जून को सिहोरी टोल प्लाजा के पास हुए भीषण एलपीजी टैंकर हादसे का खौफनाक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि तेज रफ्तार गैस टैंकर डिवाइडर से टकराने के बाद गैस का रिसाव शुरू होता है और चंद सेकंड में पूरा टोल प्लाजा आग के गोले में तब्दील हो जाता है। हादसे में टैंकर चालक समेत पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक अन्य घायल का इलाज जारी है। इस दुर्घटना में टोल प्लाजा के कई बूथ, वाहन और उपकरण भी जलकर राख हो गए।

Hardoi, Hardoi | Jul 3, 2026