
कल रामपुर में रहेगा पावर कट
: सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि दिनांक 08.08.2026 (शनिवार) को खनेरी–पाटबंगला फीडर के आसपास वन विभाग द्वारा पेड़ों की कटाई का कार्य पुनः किया जाना प्रस्तावित है। उक्त क्षेत्र में विद्युत लाइन के समीप स्थित पेड़ों से भविष्य में किसी भी समय पेड़ अथवा उनकी शाखाएँ विद्युत लाइनों पर गिरने की संभावना बनी रहती है, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित होने एवं दुर्घटना का खतरा रहता है। इन्हीं संभावित जोखिमों को समाप्त करने तथा भविष्य में विद्युत आपूर्ति को अधिक सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त 630 kVA, LT पैनल इन्द्रा मार्केट एवं 630 kVA, LT पैनल चौधरी अड्डा में आवश्यक मरम्मत कार्य भी किया जाएगा।
उक्त कार्यों के चलते प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक निम्न क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी—
*खनेरी, रचोली, चुहाबाग, न्यू बस स्टैंड रामपुर, पिप्टी, कल्याणपुर, रामपुर, मेन बाजार, इन्द्रा मार्केट, ओल्ड बस स्टैंड तथा रघुनाथ मोहल्ला।*
नोट: यह कार्य पूर्णतः मौसम पर निर्भर रहेगा। यदि मौसम प्रतिकूल अथवा खराब रहता है, तो सुरक्षा की दृष्टि से उक्त कार्य स्थगित कर पुनर्निर्धारित (Reschedule) किया जाएगा,
विद्युत उपमंडल, रामपुर बुशहर के सहायक अभियंता ई. राजेश मुखिया ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।