गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर बड़े बदलाव शुरू हो गए हैं। खबर है कि पुनर्विकास कार्य के चलते स्टेशन परिसर की सभी पार्किंग बंद कर दी गई हैं और अब सिर्फ गेट नंबर 5 से यात्रियों को छोड़ने व लेने वाले वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। कई गेट बंद होने से यात्रियों को गर्मी में पैदल चलकर प्लेटफॉर्म तक पहुंचना पड़ रहा है। हालांकि रेलवे का कहना है कि काम पूरा होने के बाद स्टेशन एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं और मल्टीलेवल पार्किंग के साथ नए रूप में नजर आएगा।
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews