Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

पत्नी ने प्रेमी और साथी के साथ रची पति की हत्या की साजिश, किशनगढ़ पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार छतरपुर। किशनगढ़ थाना पुलिस ने अमानगंज रोड स्थित जंगल में मिले युवक के शव के मामले का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पन्ना जिले के थाना पवई अंतर्गत ग्राम नारायणपुरा निवासी संजय मिश्रा की 1 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज हुई थी। तलाश के दौरान अमानगंज रोड पर निर्माणाधीन पुल के पास जंगल से उसका शव और घटनास्थल के निकट मोटरसाइकिल बरामद हुई। मामले में परिजनों की शिकायत और घटनास्थल से मिले भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच की, जिसमें मृतक की पत्नी अनीता की संलिप्तता सामने आई। पुलिस के अनुसार अनीता ने अपने साथी विनोद यादव और सहयोगी सतीश यादव के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन एवं अन्य सामग्री जब्त की है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले, एसडीओपी बिजावर अजय रिठौरिया तथा थाना किशनगढ़ पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।#Chhatarpur #KishangarhPolice #CrimeNews #MadhyaPradesh #MurderCase #PoliceInvestigation #BreakingNews #Justice #CrimeUpdate #MPNews #HindiNews #ViralNews #Arrest #TrueCrime #LatestNews #BharatNews #NewsUpdate #PoliceAction #MPCGExpress #ChhatarpurNews

Buxwaha, Chhatarpur | Jul 8, 2026