इस आईपीएल सीजन रिकॉर्ड की लाइनें लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी के लिए अब इनामों की झरी लग गई है. वैभव को tata sierra, ऑरेंज कैप और 45 लाख रुपये मिला है. वैभव को पहला अवॉर्ड ‘इलेक्ट्रिक सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन के रूप में मिला है. जबकि दूसरा अवॉर्ड सबसे ज्यादा छक्के लगाने के लिए मिला है. तीसरा 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन' के लिए, चौथा मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन और पांचवा ऑरेंज कैप मिला है.