राजस्थान के डूंगरपुर जिले में नदी में नहाने गए चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में एक युवक, दो युवतियां और एक 15 साल की लड़की शामिल है। इनके साथ दो लड़के भी डूबे थे, जिन्हें समय रहते बचा लिया गया। घटना धंबोला थाना क्षेत्र की है। यहां लिखी बड़ी गांव में रविवार सुबह खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। नदी पर नहाने गए छह बच्चों में से चार की डूबने से मौत हो गई है। नदी में डूबने से चार जिंदगियां हमेशा-हमेशा के लिए खामोश हो गईं।
#dugarpur #RajasthanNews
Tonk, Tonk | Jul 12, 2026